बस्तर में साइबर जागरूकता का बड़ा संदेश, डिप्टी CM अरुण साव की मौजूदगी में ‘साइबर जागृति अभियान’
बस्तर में साइबर अपराधों के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने के लिए ‘साइबर जागृति अभियान’ के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। बस्तर विश्वविद्यालय के सहयोग और जिला प्रशासन के समन्वय से आयोजित कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री अरुण साव शामिल हुए।
कार्यक्रम में IG बस्तर बद्री नारायण मीणा, SP शलभ सिन्हा, कलेक्टर आकाश छिकारा और महापौर संजय पांडेय सहित पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
बस्तर विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को फिशिंग लिंक, OTP और QR कोड फ्रॉड, फर्जी KYC, सोशल मीडिया ठगी और डिजिटल अरेस्ट जैसे साइबर अपराधों से बचाव के तरीके बताए गए।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर और नगर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार धोत्रे ने विद्यार्थियों से संवाद कर साइबर सुरक्षा को लेकर जागरूक किया।
बस्तर पुलिस ने अपील की है कि साइबर ठगी होने पर घबराएं नहीं और तत्काल 1930 पर संपर्क करें।








