Home कोरबा आनंद सिंह बने AAP के प्रदेश प्रवक्ता, कार्यकर्ताओं में छाया उत्साह

आनंद सिंह बने AAP के प्रदेश प्रवक्ता, कार्यकर्ताओं में छाया उत्साह

49
0

लोक पल्स न्यूज छत्तीसगढ़ कोरबा सच की धड़कन जनता की आवाज

आनंद सिंह बने AAP के प्रदेश प्रवक्ता, कार्यकर्ताओं में छाया उत्साह

अन्ना आंदोलन से जुड़े रहे, लंबे समय से पार्टी के लिए कर रहे हैं सक्रिय कार्य

 

कोरबा आम आदमी पार्टी ने संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देते हुए आनंद सिंह को पार्टी का प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति की खबर से पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है।

आनंद सिंह लंबे समय से आम आदमी पार्टी से जुड़े हुए हैं। वे अन्ना आंदोलन के समय से ही पार्टी की विचारधारा और भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन से जुड़े रहे हैं। पार्टी के गठन के बाद से लगातार संगठन को मजबूत करने और जनहित के मुद्दों को उठाने में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।

पार्टी में उनके लंबे अनुभव और सक्रियता को देखते हुए इससे पहले उन्हें प्रदेश संगठन मंत्री की जिम्मेदारी भी सौंपी गई थी। संगठन में लगातार सक्रिय भूमिका निभाने के बाद अब उन्हें प्रदेश प्रवक्ता की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।

प्रदेश प्रवक्ता के रूप में आनंद सिंह पार्टी की नीतियों, जनहित के मुद्दों और आम जनता की आवाज को मजबूती से सामने रखने का कार्य करेंगे। उनकी नियुक्ति पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उनके अनुभव और संघर्ष का लाभ संगठन को मिलेगा तथा प्रदेश में आम आदमी पार्टी को और मजबूती मिलेगी।

आनंद सिंह ने अपनी नियुक्ति पर पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पार्टी की विचारधारा और आम जनता से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाते रहेंगे तथा संगठन को प्रदेश में और मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here