Home कोरबा लाल साड़ियों में सजी महिलाओं ने मनाया सावन महोत्सव, झूले और सावन...

लाल साड़ियों में सजी महिलाओं ने मनाया सावन महोत्सव, झूले और सावन गीतों से गूंजा गणेश इन

29
0

लोकपल्स न्यूज़ छत्तीसगढ़ कोरबा सच की धड़कन जनता की आवाज

लाल साड़ियों में सजी महिलाओं ने मनाया सावन महोत्सव, झूले और सावन गीतों से गूंजा गणेश इन

कोरबा। महिला स्वर्णकार समाज कोरबा मंडल द्वारा सावन महोत्सव का भव्य आयोजन होटल गणेश इन, ट्रांसपोर्ट नगर कोरबा में उत्साह और उमंग के साथ किया गया। सावन महोत्सव में बड़ी संख्या में समाज की महिलाएं एवं बच्चे शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान पूरा परिसर सावन की रंग-बिरंगी छटा से सराबोर नजर आया।

कार्यक्रम की शुरुआत भगवान के चित्र पर विधिवत पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलित कर की गई। इसके बाद महिलाओं ने सावन महोत्सव के रंग में रंगते हुए लाल साड़ियों में सज-धजकर कार्यक्रम में हिस्सा लिया। पारंपरिक वेशभूषा में पहुंची महिलाओं ने सावन के झूले का आनंद लिया और एक साथ सावन के पारंपरिक गीत गाकर माहौल को खुशनुमा बना दिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संजू देवी राजपूत, विशिष्ट अतिथि डॉली देवांगन एवं अध्यक्षता पूर्णिमा सोनी ने की। वहीं मंच का संचालन ममता गजेंद्र सोनी और प्रीति उमेश सोनी द्वारा किया गया। अतिथियों एवं समाज की महिलाओं ने सावन महोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए ऐसे आयोजन को समाज की एकता, संस्कृति और परंपराओं को मजबूत करने वाला बताया।

सावन महोत्सव के दौरान महिलाओं के लिए विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों एवं रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। महिलाओं ने सावन गीत, नृत्य और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। वहीं बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में महिलाओं और बच्चों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने आयोजन को और भी खास बना दिया।

आयोजन के दौरान महिलाओं ने पारंपरिक सावन गीतों के साथ झूला झूलकर सावन की खुशियां साझा कीं। गीत-संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच महिलाओं ने एक-दूसरे के साथ खुशियां बांटीं और सावन पर्व की यादों को कैमरे में भी कैद किया।

महिला स्वर्णकार समाज कोरबा मंडल द्वारा आयोजित इस सावन महोत्सव ने सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। कार्यक्रम में शामिल महिलाओं ने कहा कि इस तरह के आयोजन से समाज की महिलाओं को एक साथ मिलने, अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने तथा अपनी प्रतिभा को मंच पर प्रस्तुत करने का अवसर मिलता है।

पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह, उमंग और उल्लास का माहौल बना रहा। बड़ी संख्या में महिलाओं एवं बच्चों की मौजूदगी से सावन महोत्सव यादगार बन गया। आयोजन के सफल संचालन में महिला स्वर्णकार समाज कोरबा मंडल के सदस्यों का विशेष योगदान रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here