Home ब्रेकिंग न्यूज़ हरदी बाज़ार के कुएं में गिरा जहरीला अहिराज सांप, वन्यजीव रेस्क्यू टीम...

हरदी बाज़ार के कुएं में गिरा जहरीला अहिराज सांप, वन्यजीव रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित किया रेस्क्यू

21
0

हरदी बाज़ार के कुएं में गिरा जहरीला अहिराज सांप, वन्यजीव रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित किया रेस्क्यू

कोरबा: जिंदा पकड़ा गया दुर्लभ जहरीला सांप, डीएफओ ने वन्य जीव संरक्षण का संदेश दिया

लोक पल्स न्यूज़ कोरबा (छत्तीसगढ़)। जिले के हरदी बाज़ार क्षेत्र में दीपक टंडन के घर के कुएं में पिछले दो दिन से एक जहरीला अहिराज (Banded Krait) सांप फंसा हुआ था। पहले दिन घर वालों ने बाल्टी लगाकर उसे बाहर निकलने का प्रयास किया, लेकिन दूसरे दिन सुबह देखा गया कि सांप अभी भी कुएं में ही तैर रहा था।

घटना की जानकारी मिलते ही वन्यजीव रेस्क्यू टीम (नोवा नोवा) को दी गई। टीम के रेस्क्यूअर जितेंद्र सारथी ने मामले की सूचना कटघोरा डीएफओ  कुमार निशांत को दी। उनके मार्गदर्शन में सुबह 6 बजे रेस्क्यू टीम हरदी बाज़ार के लिए रवाना हुई।

रेस्क्यू अभियान तय प्रोटोकॉल के तहत शुरू हुआ। करीब आधे घंटे चले इस ऑपरेशन में सांप को बाल्टी की मदद से बाहर निकालने में सफलता मिली और उसे सुरक्षित थैले में रखा गया। इसके बाद पंचनामा तैयार कर सांप को प्राकृतिक जंगल में सुरक्षित छोड़ा गया।

जितेंद्र सारथी ने बताया कि यह सांप बेहद जहरीला होने के बावजूद शांत है और अन्य सांपों को खाकर जैव विविधता में संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

डीएफओ कुमार निशांत का संदेश

“वन्य जीव हमारे पर्यावरण और जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। Banded Krait (अहिराज) दुर्लभ प्राणी हैं और जैव-विविधता की धरोहर हैं। ये हमें नुकसान नहीं पहुँचाते, बल्कि प्राकृतिक संतुलन बनाए रखते हैं। जब भी ऐसे जीव आपके घर में घुस जाएँ तो इन्हें मारने के बजाय वन विभाग या रेस्क्यू टीम को सूचना दें।”

कानूनी जानकारी:

Banded Krait (अहिराज) वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 की अनुसूची–2 में संरक्षित प्रजाति है। इसे मारना, पकड़ना, बेचना या नुकसान पहुँचाना कानूनन अपराध है। दोषी पाए जाने पर जुर्माना और सजा का प्रावधान है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here