Home कोरबा स्कूल खुलने से पहले बसों की बड़ी जांच, कई वाहनों में मिली...

स्कूल खुलने से पहले बसों की बड़ी जांच, कई वाहनों में मिली खामियां, 7 दिन का अल्टीमेट

85
0

स्कूल खुलने से पहले बसों की बड़ी जांच, कई वाहनों में मिली खामियां, 7 दिन का अल्टीमेट

स्कूल खुलने से पहले कोरबा में बच्चों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन एक्शन मोड में नजर आया। छत्तीसगढ़ शासन के निर्देश पर आरटीओ विभाग और यातायात पुलिस ने जिले की स्कूल बसों का संयुक्त निरीक्षण किया।

जांच के दौरान बसों की फिटनेस, ड्राइवरों के लाइसेंस, बीमा, सुरक्षा मानकों समेत 16 बिंदुओं पर बारीकी से पड़ताल की गई। जिले की कुल 105 स्कूल बसों की जांच की गई। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बस चालकों की नेत्र जांच और स्वास्थ्य परीक्षण भी किया।

निरीक्षण के दौरान कई बसों में सुरक्षा संबंधी खामियां सामने आईं। जिन स्कूल प्रबंधन की बसों में कमियां मिली हैं, उन्हें सुधार के लिए 7 दिन का समय दिया गया है। तय समय में खामियां दूर नहीं होने पर संबंधित स्कूल प्रबंधन के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here