Home ब्रेकिंग न्यूज़ बालको सेवा निवीत मैत्री श्यान सदन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अजय दास वैष्णव...

बालको सेवा निवीत मैत्री श्यान सदन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अजय दास वैष्णव का कामगार कल्याण समिति के द्वारा भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया

37
0

 

बालको सेवा निवीत मैत्री श्यान सदन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अजय दास वैष्णव का कामगार कल्याण समिति के द्वारा भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया

 

कोरबा। शहर के घंटाघर चौक के समीप असंगठित विद्युत कामगार कल्याण समिति के तत्वावधान में बालको सेवा निवीत मैत्री सियान सदन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अजय दास वैष्णव के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम समिति के अध्यक्ष राजेश दुबे एवं उनकी कार्यसमिति के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।

समारोह की शुरुआत अतिथियों के स्वागत के साथ हुई। इस अवसर पर समिति की ओर से नवनिर्वाचित अध्यक्ष अजय दास वैष्णव को माला पहनाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय सम्मान

प्रदान किया गया। उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए संगठन को और अधिक सशक्त, सक्रिय एवं संगठित बनाने की अपेक्षा व्यक्त की।

अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में समिति अध्यक्ष राजेश दुबे ने कहा कि समाज सेवा में सक्रिय सभी वरिष्ठ विभूतियों का सम्मान किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि बालको सेवा निवीत मैत्री सियान सदन सेवा निवृत्त साथियों के हितों की रक्षा, आपसी समन्वय तथा सामाजिक एकता को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि अजय दास वैष्णव के नेतृत्व में संगठन नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा और सदस्यों की समस्याओं के समाधान हेतु निरंतर प्रयासरत रहेगा।

 

कार्यक्रम का सफल मंच संचालन करमजीत भारद्वाज द्वारा किया गया, जिन्होंने पूरे आयोजन को सुव्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से संचालित किया। समारोह में समिति के सचिव मुकेश सिंह राजपूत, उपाध्यक्ष तिलक धुर्वे, कोषाध्यक्ष दिनेश गुप्ता, सदस्य रमेश साहू, प्रदीप द्विवेदी, अजित दादा, विशेश्वर राठौर, मिश्रा महाराज, रवि शोन, छेदीलाल केसरवानी, मनोज रतन परखी, मीडिया प्रभारी कमल तिवारी, विजय जायसवाल सहित बड़ी संख्या में सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के समापन उपरांत संगठन की ओर से स्वल्पाहार की व्यवस्था भी की गई, जिसमें सभी अतिथियों एवं सदस्यों ने सहभागिता की। पूरा आयोजन सौहार्दपूर्ण, उत्साहपूर्ण एवं आत्मीय वातावरण में सम्पन्न हुआ। समिति के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि नए नेतृत्व में संगठन सामाजिक सरोकारों, सेवा कार्यों एवं सदस्यों के कल्याण के लिए और अधिक सक्रिय भूमिका निभाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here