झुंझुनूंवाले श्री बाबा गंगाराम कृपा महोत्सव 14 अप्रैल को
लोक प्लस न्यूज़ : कोरबा। शहर में धार्मिक आस्था और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिलेगा, जहां झुंझुनूंवाले श्री बाबा गंगाराम कृपा महोत्सव का आयोजन 14 अप्रैल 2026, मंगलवार को किया जा रहा है। इस भव्य धार्मिक आयोजन में श्रद्धालुओं के लिए भक्ति, आशीर्वाद और आध्यात्मिक वातावरण का विशेष अवसर रहेगा।
कार्यक्रम का शुभारंभ शाम 5:30 बजे से होगा। आयोजन स्थल पीली कोठी, दीनदयाल मार्केट, पावर हाउस रोड, कोरबा निर्धारित किया गया है, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
महोत्सव में प्रसिद्ध भजन गायक केशव मधुकर (कोलकाता) अपनी भक्ति प्रस्तुतियों से भक्तों को भाव-विभोर करेंगे। आयोजन के दौरान श्रद्धालु बाबा गंगाराम के श्रीचरणों में उपस्थित होकर आशीर्वाद प्राप्त कर सकेंगे।
इस आयोजन के निवेदक पवन अग्रवाल एवं संजय अग्रवाल (ऑटो सेंटर) हैं, जिन्होंने समस्त श्रद्धालुओं से सपरिवार उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।







