Home सोशल जिला सराफा एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन, एसपी ने...

जिला सराफा एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन, एसपी ने दिलाई शपथ

69
0

जिला सराफा एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन, एसपी ने दिलाई शपथ

गौरेला पेंड्रा मरवाही से शैलेश सोनी की रिपोर्ट

लोक पल्स न्यूज़ गौरेला-पेंड्रा-मरवाही-जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही सराफा एसोसिएशन की नई जिला कार्यकारिणी का गठन शनिवार को गौरेला स्थित टेंपल ट्री होटल में सर्वसम्मति से किया गया। कार्यक्रम में जिले के सराफा व्यापारी, हाट-बाजार के व्यापारी तथा सराफा कारीगर बड़ी संख्या में शामिल हुए। मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार खिलारी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई तथा उन्हें शुभकामनाएं दीं।

सर्वसम्मति से गठित नई कार्यकारिणी में विवेक सोनी (गौरेला) को अध्यक्ष, रवि सोनी (पेंड्रा) को उपाध्यक्ष, संजय सोनी (पेंड्रा) को कोषाध्यक्ष, अनिल सोनी (पेंड्रा) को सचिव, सुरेश सोनी (सिवानी) को जिला संयोजक तथा मदन सोनी (पेंड्रा) को जिला महामंत्री चुना गया। संरक्षक मंडल में प्रकाश सोनी, अमित सोनी (गौरेला), आनंद सोनी (अमरपुर), उमेश सोनी तथा चंदन सोनी (पेंड्रा) को शामिल किया गया।

मरवाही इकाई का भी गठन किया गया, जिसमें विष्णु सराफ को उपाध्यक्ष, विनोद सोनी को हाट-बाजार प्रमुख, गोविंद सोनी को जिला सह सचिव तथा जुगल प्रसाद सोनी को जिला सह-कोषाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। वहीं जितेंद्र सोनी को जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत भगवान अजमीढ़ देव की आरती से हुई। इसके बाद हाल ही में कोटमी साप्ताहिक बाजार में हुई लूट एवं हत्या की घटना में दिवंगत सराफा व्यापारी प्रदीप सोनी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर वरिष्ठजनों विजय कुमार सोनी, द्वारिका प्रसाद सोनी, राजकुमार सोनी, भोला प्रसाद सोनी, भगवत प्रसाद सोनी, राममिलन सोनी, रामलखन सोनी, राम बिहारी सोनी एवं कैलाश सोनी का श्रीफल एवं शाल भेंटकर सम्मान किया गया।

मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार खिलारी ने कहा कि पुलिस प्रशासन हमेशा सराफा कारोबारियों के साथ खड़ा है। उन्होंने हालिया घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। वहीं एडिशनल एसपी अविनाश मिश्रा ने व्यापारियों से एकजुट होकर नियमों के अनुरूप व्यापार करने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी समस्या की स्थिति में पुलिस हरसंभव सहयोग के लिए तैयार है।

कार्यक्रम में हालिया लूट एवं हत्या की घटना के दौरान सक्रिय भूमिका निभाने वाले जिले के पत्रकारों का भी सम्मान किया गया। एसोसिएशन ने मीडिया द्वारा मामले को प्रमुखता से उठाने के लिए आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी सहयोग की अपेक्षा जताई।

कार्यक्रम के समापन के बाद टेंपल ट्री होटल से नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की भव्य रैली निकाली गई, जिसका विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष विवेक सोनी ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वे पूरी ईमानदारी से निर्वहन करेंगे तथा सभी व्यापारियों को साथ लेकर संगठन को मजबूत बनाने और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए कार्य करेंगे। कार्यक्रम में जिले भर के सराफा व्यापारी, हाट-बाजार के व्यापारी एवं सराफा कारीगर बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here