Home ब्रेकिंग न्यूज़ गेम की दोस्ती में मिलने आया बिहार का युवक पिस्तौल व कारतूस...

गेम की दोस्ती में मिलने आया बिहार का युवक पिस्तौल व कारतूस के साथ गिरफ्तार

352
0

गेम की दोस्ती में मिलने आया बिहार का युवक पिस्तौल व कारतूस के साथ गिरफ्तार

Samachar Chhattisgarh Korba.कोरबा: सिविल लाइन थाना पुलिस ने पिस्तौल और कारतूस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है मिली जानकारी के अनुसार बिहार के सीतामढ़ी निवासी राहुल सिंह की एक युवती से फ्री फायर ऑनलाइन गेम के दौरान दोस्ती हो गई थी गेम चैट से शुरू हुई बात धीरे-धीरे नजदीकियों में बदली, जिसके बाद युवक युवती से मिलने कोरबा पहुंचा

सूचना मिलने पर सिविल लाइन पुलिस को पता चला कि पथरीपारा इलाके में एक संदिग्ध युवक हथियार लेकर घूम रहा है पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध राहुल सिंह को हिरासत में लिया तलाशी के दौरान उसके पास से एक पिस्तौल और कारतूस बरामद हुए

कड़ी पूछताछ में युवक ने बताया कि वह पिछले 6 दिनों से कोरबा के श्रीराम डॉर्मेट्री के कमरे नंबर 103 में ठहरा हुआ था पुलिस ने जब होटल की तलाशी ली तो वहां से भी अतिरिक्त कारतूस मिले जांच में यह भी सामने आया कि युवती लगातार उससे होटल में मिलने आ रही थी

पूरे मामले में पुलिस ने आरोपी युवक के साथ होटल संचालक को भी गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है पुलिस अब यह जांच रही है कि युवक हथियार लेकर कोरबा क्यों आया था और पिस्तौल कहां से लाई गई थी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here