Home ब्रेकिंग न्यूज़ कोरबा में 4 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह, पूर्व मंत्री जयसिंह...

कोरबा में 4 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के सान्निध्य में होगा आयोजन स्वर्ण सिटी, दर्री रोड में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक रंगारंग कार्यक्रम

33
0

कोरबा में 4 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के सान्निध्य में होगा आयोजन

स्वर्ण सिटी, दर्री रोड में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक रंगारंग कार्यक्रम

लोक पल्स : कोरबा। होली के पावन एवं उल्लासपूर्ण पर्व के उपलक्ष्य में दर्री रोड स्थित स्वर्ण सिटी, कोरबा में 4 मार्च 2026, बुधवार को प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक भव्य एवं गरिमामय होली मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह वार्षिक आयोजन पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के सान्निध्य में संपन्न होगा।

प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला यह होली मिलन समारोह सर्वसाधारण के लिए खुला है। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, गणमान्य नागरिक, विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा आमजन सादर आमंत्रित हैं।

कार्यक्रम के दौरान रंग-गुलाल, पारंपरिक होली गीत-संगीत एवं आत्मीय मिलन के माध्यम से आपसी प्रेम, भाईचारा, सौहार्द एवं सामाजिक समरसता का संदेश दिया जाएगा।

पूर्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल ने समस्त क्षेत्रवासियों से आग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस उत्सव को अपनी गरिमामयी उपस्थिति से सफल एवं यादगार बनाएं तथा हर्षोल्लास के साथ होली पर्व का आनंद लें।

उन्होंने समस्त कोरबावासियों को रंगों के त्योहार होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि, दीर्घायु और खुशहाली की कामना की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here