कोरबा में कानून व्यवस्था पर सवाल, रिटायर्ड एएसआई के घर दूसरी बार चोरी
सच्ची और निष्पक्ष खबरों के लिए लोक पल्स न्यूज़ Hamare YouTube channel ko को Subscribe करें और Bell Icon दबाना न भूलें। आपके क्षेत्र की खबर के लिए और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 877030 9437
लोक प्लस न्यूज़ : कोरबा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सीएसईबी कॉलोनी में रिटायर्ड एएसआई गलेटबिन कुमार के घर दूसरी बार चोरी की वारदात हुई। घटना तब हुई जब वे बेटे की बारात लेकर बालको स्थित साईं मंगलम भवन गए थे। बुधवार सुबह पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घर में नगदी, लैपटॉप, कंप्यूटर, टीवी सहित कीमती सामान रखा था, जिसकी पूरी जानकारी उनके लौटने के बाद ही हो पाएगी। उल्लेखनीय है कि जनवरी में भी इसी घर में लाखों की चोरी हुई थी, लेकिन अब तक कोई आरोपी नहीं पकड़ा गया। दोबारा वारदात से पुलिस व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।







