Home ब्रेकिंग न्यूज़ अल्पसंख्यक समुदाय से जुड़ी घटनाओं की निष्पक्ष जांच की मांग, रजा यूनिटी...

अल्पसंख्यक समुदाय से जुड़ी घटनाओं की निष्पक्ष जांच की मांग, रजा यूनिटी फाउंडेशन ने सौंपा ज्ञापन

30
0

अल्पसंख्यक समुदाय से जुड़ी घटनाओं की निष्पक्ष जांच की मांग, रजा यूनिटी फाउंडेशन ने सौंपा ज्ञापन

 

लोक पल्स न्यूज़ : छत्तीसगढ़ प्रदेश में अल्पसंख्यक समुदाय से संबंधित हालिया घटनाओं को लेकर रजा यूनिटी फाउंडेशन ने राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच और वैधानिक कार्रवाई की मांग की है।

ज्ञापन में संगठन ने बताया कि प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में अल्पसंख्यक समुदाय से जुड़ी कई गंभीर एवं चिंताजनक घटनाएं सामने आई हैं, जिससे असुरक्षा और सामाजिक तनाव का माहौल बना हुआ है।

ज्ञापन में प्रमुख घटनाओं का उल्लेख

सूरजपुर जिले के ग्राम दुर्गखुरा में कुछ परिवारों के घरों में आगजनी एवं मारपीट की घटना

राजिम मेले में अल्पसंख्यक समुदाय के व्यक्ति के साथ कथित दुर्व्यवहार व अभद्र व्यवहार

देवभोग क्षेत्र में समुदाय विशेष के व्यक्ति को धमकाने एवं प्रताड़ित करने की शिकायत

जांजगीर एवं दुर्ग जिले में शव दफनाने को लेकर उत्पन्न विवाद

भिलाई क्षेत्र में सामुदायिक भवन को लेकर तनावपूर्ण माहौल

संगठन ने कहा कि ये घटनाएं सामाजिक सौहार्द, कानून-व्यवस्था और संविधान द्वारा प्रदत्त समानता एवं धार्मिक स्वतंत्रता के अधिकारों से जुड़ी हुई हैं।

प्रमुख मांगें

सभी घटनाओं की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराई जाए

दोषियों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए

प्रदेश में शांति एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं

रजा यूनिटी फाउंडेशन ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई कर अल्पसंख्यक समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here