Home ब्रेकिंग न्यूज़ अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला महिला कांग्रेस का कार्यक्रम, पूर्व मंत्री जयसिंह...

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला महिला कांग्रेस का कार्यक्रम, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने महिलाओं को किया सम्मानित

34
0

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला महिला कांग्रेस का कार्यक्रम, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने महिलाओं को किया सम्मानित

लोक पल्स न्यूज़ कोरबा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में जिला महिला कांग्रेस कमेटी द्वारा टीपी नगर स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वहीं जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश राठौर, जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष मनोज चौहान और पीसीसी सचिव विकास सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि आज के समय में महिलाओं को हर क्षेत्र में निर्णय लेने का साहस होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस स्त्री-पुरुष समानता और महिला अधिकारों को मजबूत करने की भावना को दर्शाता है।

जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम द्विवेदी ने कहा कि आज की महिलाएं घर संभालने के साथ-साथ परिवार और समाज को भी आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि महिलाएं राजनीति, सामाजिक, व्यावसायिक, स्वास्थ्य, बैंकिंग, कानून, शिक्षा, सीए, पायलट, सुरक्षा और कृषि जैसे क्षेत्रों में आत्मविश्वास के साथ कार्य कर रही हैं।

ग्रामीण महिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रभा तंवर ने अपने उद्बोधन में 8 मार्च के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हर वर्ष इस दिन महिलाओं की सांस्कृतिक, राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक उपलब्धियों का सम्मान किया जाता है।

कार्यक्रम के दौरान जिला महिला कांग्रेस कमेटी द्वारा ब्लॉक, मंडल, वार्ड और बूथ कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों को पुष्प भेंट कर सम्मानित किया गया।

पीसीसी सचिव विकास सिंह ने कहा कि महिलाओं की भागीदारी के बिना समाज का समग्र विकास संभव नहीं है। वहीं जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश राठौर ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं।

इस अवसर पर सीमा उपाध्याय, माधुरी ध्रुव, मीरा अग्रवाल, सीमा कुर्रे, शांता मंडावे, शशिलता पांडेय, लक्ष्मी मरकाम, मीरा सिंह, नीता जायसवाल, पुष्पा पात्रे, संगीता यादव, ईशा मानिकपुरी, मनीषा जायसवाल, किरण साहू, कृष्णा रजक, मानसी महंत, रीता वर्मा, शांति ठाकुर सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here