Home ब्रेकिंग न्यूज़ अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जितेंद्र सारथी ने नारी शक्ति को किया नमन,...

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जितेंद्र सारथी ने नारी शक्ति को किया नमन, महिलाओं के साहस को बताया समाज की असली ताकत

32
0

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जितेंद्र सारथी ने नारी शक्ति को किया नमन, महिलाओं के साहस को बताया समाज की असली ताकत

लोक पल्स न्यूज़ कोरबा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम कोरबा (नोवा नेचर) के अध्यक्ष जितेंद्र सारथी ने जिले की सभी महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए नारी शक्ति के साहस, त्याग और संवेदना को नमन किया। उन्होंने कहा कि नारी केवल परिवार ही नहीं बल्कि पूरे समाज को संवारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

जितेंद्र सारथी ने कहा कि महिलाओं में अद्भुत साहस और जिम्मेदारी की भावना होती है। अक्सर देखा जाता है कि जब घर के आसपास या घर के भीतर जहरीले सांप दिखाई देते हैं, तब सबसे पहले महिलाएं ही उस स्थिति का सामना करती हैं और सहायता के लिए हमारी टीम से संपर्क करती हैं। यह उनके साहस और जिम्मेदारी को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान समाज की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। हमारी संस्था भी यह सुनिश्चित करने के लिए हमेशा तत्पर रहती है कि किसी भी वन्यजीव या सांप से जुड़ी समस्या होने पर लोगों को तुरंत मदद मिल सके। उन्होंने महिलाओं से अपील की कि यदि कहीं भी सांप या कोई वन्यजीव दिखाई दे तो घबराएं नहीं, सुरक्षित दूरी बनाए रखें और तुरंत रेस्क्यू टीम को सूचना दें।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उन्होंने सभी से महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा करने का संकल्प लेने की अपील की।

अंत में उन्होंने कहा कि “महिला सशक्तिकरण ही समाज की सच्ची शक्ति है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here