Home छत्तीसगढ़ सुशासन तिहार में उमड़ा जनसैलाब, गौरेला में लगा जन समस्या निवारण शिविर...

सुशासन तिहार में उमड़ा जनसैलाब, गौरेला में लगा जन समस्या निवारण शिविर विधायक, कलेक्टर सहित जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ

31
0

सुशासन तिहार में उमड़ा जनसैलाब, गौरेला में लगा जन समस्या निवारण शिविर

विधायक, कलेक्टर सहित जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ

सुहेल आलम की रिपोर्ट

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही

लोक पल्स न्यूज़  सुशासन तिहार के अंतर्गत नगर पालिका परिषद गौरेला के सामुदायिक भवन में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विधायक प्रणव कुमार मरपची, कलेक्टर डॉ. संतोष कुमार देवांगन, नगर पालिका अध्यक्ष मुकेश दुबे, उपाध्यक्ष रोशनी तापस शर्मा सहित पार्षदगण, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में नगरवासी शामिल हुए।

शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और लोगों की समस्याओं एवं मांगों का निराकरण किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाइयों का वितरण किया गया, वहीं भारतीय स्टेट बैंक ने वित्तीय साक्षरता एवं डिजिटल बैंकिंग को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित किया।

पुलिस विभाग ने साइबर अपराध से बचाव और ऑनलाइन सुरक्षा की जानकारी दी, जबकि परिवहन विभाग द्वारा बड़ी संख्या में आवेदकों के लर्निंग लाइसेंस बनाए गए।

इस दौरान विधायक और कलेक्टर ने गर्भवती महिलाओं की गोद भराई एवं बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी कराया। साथ ही पात्र हितग्राहियों को भवन अनुज्ञा पत्र, आयुष्मान कार्ड, चश्मा, नोनी सुरक्षा एवं सुकन्या समृद्धि योजना के प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

कार्यक्रम के अंत में कलेक्टर डॉ. संतोष कुमार देवांगन ने बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ और बाल विवाह मुक्त जीपीएम जिला बनाने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि समाज की भागीदारी से ही बच्चों का सुरक्षित और उज्ज्वल भविष्य सुनिश्चित किया जा सकता है।

नागरिकों ने शिविर में पहुंचकर शासन की योजनाओं की जानकारी प्राप्त की और इस पहल की सराहना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here