Home सोशल एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ ने...

एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ ने किया वृक्षारोपण

36
0

एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ ने किया वृक्षारोपण

 

लोक पल्स न्यूज़ कोरबा कोरबा। पोड़ीबाहर मुक्तिधाम के सामने स्थित पब्लिक उद्यान में भारतीय जनता पार्टी शिक्षा प्रकोष्ठ, जिला कोरबा (छत्तीसगढ़) द्वारा एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ जिला सहसंयोजक चन्द्र भूषण झा के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ प्रदेश कार्य समिति सदस्य के.डी. वैष्णव ने विशेष रूप से उपस्थित होकर अभियान में सहभागिता निभाई तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान आँवला, सागौन, नीम, बेल एवं पीपल सहित 5 पौधों का रोपण किया गया।

कार्यक्रम में मौजूद पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लिया। साथ ही समाज के लोगों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने की अपील की गई।

वक्ताओं ने कहा कि एक पेड़ माँ के नाम केवल एक अभियान नहीं बल्कि प्रकृति पर्यावरण एवं मातृ सम्मान के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी का प्रतीक है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here