Home ब्रेकिंग न्यूज़ आमापाली में देर रात आग का तांडव 6वाहन जलकर खाक,  लाखो के...

आमापाली में देर रात आग का तांडव 6वाहन जलकर खाक,  लाखो के नुकसान 

138
0

 

लोक पल्स न्यूज़ कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम आमापाली में देर रात आगजनी की बड़ी घटना सामने आई है। आग की चपेट में आकर छह वाहन जलकर खाक हो गए, जिससे लाखों रुपये के नुकसान का दावा किया गया है।

सुनील कुमार दवार्गेन के मुताबिक, रात करीब साढ़े दस बजे घर के बाहर धुआं और जलने की बदबू आने पर देखा कि रिपेयरिंग के लिए खड़ी मोटरसाइकिल में आग लगी हुई थी। देखते ही देखते आग ने आसपास खड़ी तीन स्कूटी, एक अन्य बाइक और दो साइकिलों को भी अपनी चपेट में ले लिया।

परिजनों और ग्रामीणों ने तुरंत आग बुझाने का प्रयास किया और डायल-112 व फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

पीड़ित ने करीब 5 लाख रुपये के नुकसान का दावा किया है। आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है। उरगा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब जांच के बाद ही साफ होगा कि यह हादसा था या किसी की शरारत।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here