शादी या घूमने जा रहे हैं? पहले घर की सुरक्षा करें पक्की – कोरबा पुलिस की बड़ी अपील
लोक प्लस न्यूज़ कोरबा शादी का सीजन हो या परिवार के साथ घूमने का प्लान, अक्सर लोग पूरा घर खाली छोड़कर बाहर चले जाते हैं। ऐसे में घर की सुरक्षा को लेकर लापरवाही बड़ी घटना को न्योता दे सकती है इसे ध्यान में रखते हुए कोरबा पुलिस ने नागरिकों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है
कोरबा पुलिस द्वारा सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत लोगों को जागरूक करते हुए कहा गया है कि घर से बाहर जाने से पहले उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है। छोटी-छोटी सावधानियां बड़ी चोरी या अनहोनी घटनाओं को रोक सकती हैं
सुरक्षा के लिए जरूरी सावधानियां
घर से निकलने से पहले सभी दरवाजे और खिड़कियां अच्छी तरह लॉक करें
सोना-चांदी, नगदी जैसे कीमती सामान बैंक लॉकर में सुरक्षित रखें
घर की देखरेख के लिए किसी विश्वसनीय व्यक्ति को जिम्मेदारी दें
पड़ोसियों को अपने बाहर जाने की जानकारी जरूर दें
घर में CCTV कैमरा लगवाएं
अनजान लोगों से घर की जानकारी साझा न करें
गैस, बिजली और पानी की सही जांच कर ही घर से निकलें
पुलिस की अपील:
कोरबा पुलिस ने कहा है कि नागरिक सजग रहें और सुरक्षा को प्राथमिकता दें आपकी थोड़ी सी सतर्कता किसी बड़ी घटना को टाल सकती है
📞 आपातकालीन सहायता
112 (डायल करें तुरंत मदद के लिए)








