Home क्राइम सजग कोरबा  सतर्क कोरबा अभियान पुलिस ने देशी कट्टा और कारतूस के...

सजग कोरबा  सतर्क कोरबा अभियान पुलिस ने देशी कट्टा और कारतूस के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार

162
0

सजग कोरबा  सतर्क कोरबा अभियान पुलिस ने देशी कट्टा और कारतूस के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार

​कोरबा। जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। कटघोरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत जटगा पुलिस सहायता केंद्र ने त्वरित कार्यवाही करते हुए गाली-गलौज, मारपीट और धमकी देने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से अवैध हथियार भी बरामद किए गए हैं।

​पुलिस अधीक्षक  सिद्धार्थ तिवारी के दिशा-निर्देशों पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में थाना स्तर पर लगातार गश्त और निगरानी की जा रही है। इसी दौरान एक प्रार्थिया ने आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी द्वारा उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई ह

​मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की। घेराबंदी कर जब आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, तो उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से

​पकड़े गए आरोपी की पहचान राजेश दुबे (43 वर्ष), निवासी जिला हमीरपुर (उत्तर प्रदेश), वर्तमान पता बांधपारा, जग्गा कटघोरा (कोरबा) के रूप में हुई है।

​आरोपी को विधिवत गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक अभिरक्षा (जेल) भेज दिया गया है। कोरबा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

​पुलिस की अपील: आमजन किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अवैध हथियार की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि अपराधियों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here