Home कोरबा ट्रांसपोर्ट नगर चौक में स्थापित हो छत्तीसगढ़ महतारी की भव्य प्रतिमा, सभापति...

ट्रांसपोर्ट नगर चौक में स्थापित हो छत्तीसगढ़ महतारी की भव्य प्रतिमा, सभापति नूतन ठाकुर ने उठाई मांग

18
0

ट्रांसपोर्ट नगर चौक में स्थापित हो छत्तीसगढ़ महतारी की भव्य प्रतिमा, सभापति नूतन ठाकुर ने उठाई मांग

कोरबा। छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा, संस्कृति और अस्मिता को सम्मान देने के उद्देश्य से कोरबा के ट्रांसपोर्ट नगर चौक में छत्तीसगढ़ महतारी की भव्य प्रतिमा स्थापित करने की मांग उठी है। छत्तीसगढ़िया सर्व समाज की ओर से नगर निगम कोरबा के सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने जिला प्रशासन एवं निगम प्रशासन से इस दिशा में शीघ्र पहल करने की मांग की है।

सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने कहा कि छत्तीसगढ़ के विभिन्न शहरों और चौक-चौराहों पर महापुरुषों की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं, लेकिन छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण होने के बावजूद कोरबा के किसी प्रमुख चौक पर छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा स्थापित नहीं हो पाई है। यह विचारणीय विषय है।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ महतारी प्रदेश की पहचान, लोक संस्कृति, सामाजिक एकता और समृद्धि की प्रतीक हैं। उनकी प्रतिमा की स्थापना से न केवल छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को सम्मान मिलेगा, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को भी अपनी माटी और संस्कृति से जुड़ने की प्रेरणा मिलेगी।

छत्तीसगढ़िया सर्व समाज कोरबा ने मांग की है कि शहर के प्रमुख स्थल ट्रांसपोर्ट नगर चौक में छत्तीसगढ़ महतारी की भव्य प्रतिमा स्थापित की जाए। साथ ही प्रशासन से अपील की है कि छत्तीसगढ़िया समाज की भावनाओं और मांग का सम्मान करते हुए जल्द से जल्द आवश्यक कार्रवाई की जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here