Home क्राइम कोरबा में कोयला चोरी गिरोह का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार; 215 टन...

कोरबा में कोयला चोरी गिरोह का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार; 215 टन कोयला और वाहन जब्त

132
0

कोरबा में कोयला चोरी गिरोह का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार; 215 टन कोयला और वाहन जब्त

 

लोक प्लस न्यूज़  कोरबा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दीपका खदान से कोयला चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 215 टन कोयला जब्त किया है।

पुलिस के अनुसार, 30 अप्रैल की रात गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि तीन ट्रेलरों में ओवरलोड कर चोरी का कोयला बिलासपुर ले जाया जा रहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए सिरकी मोड़ के पास तीनों ट्रेलरों को पकड़ लिया गया। जांच में अवैध रूप से कोयला लदा पाया गया।

कार्रवाई के दौरान 3 ट्रेलर और 1 पेलोडर (SDL) वाहन भी जब्त किए गए। मामले में लोडिंग करवाने वाले, ट्रांसपोर्टर, खरीदार और चालक समेत कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 303(2) और 3(5) के तहत अपराध दर्ज किया है। वहीं इस मामले से जुड़े अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है और पुलिस ने सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here