Home ब्रेकिंग न्यूज़ 5 दिनों से पानी संकट से जूझ रहा बाँकी मोंगरा, विपक्षी पार्षदों...

5 दिनों से पानी संकट से जूझ रहा बाँकी मोंगरा, विपक्षी पार्षदों ने सौंपा ज्ञापन, उग्र आंदोलन की चेतावनी

29
0

5 दिनों से पानी संकट से जूझ रहा बाँकी मोंगरा, विपक्षी पार्षदों ने सौंपा ज्ञापन, उग्र आंदोलन की चेतावनी

लोक पल्स न्यूज़ कोरबा। नगर पालिका परिषद बाँकी मोंगरा क्षेत्र में पिछले कई दिनों से पेयजल आपूर्ति बाधित होने से आमजन भारी परेशानी का सामना कर रहे हैं। क्षेत्र में विगत 5 दिनों से टेपनल के माध्यम से पानी नहीं मिलने की समस्या को लेकर विपक्षी पार्षदों ने नेता प्रतिपक्ष मधुसूदन दास के नेतृत्व में नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।

पार्षदों ने सीएमओ के नाम ज्ञापन नगर पालिका के इंजीनियर शिव बर्मन को सौंपते हुए मांग की कि टेपनल व्यवस्था में आई खराबी को तत्काल दूर किया जाए तथा जब तक व्यवस्था पूरी तरह सामान्य नहीं हो जाती, तब तक क्षेत्रवासियों को टैंकरों के माध्यम से पेयजल उपलब्ध कराया जाए।

पार्षदों का कहना है कि गर्मी शुरू होने से पहले भी उन्होंने पत्र लिखकर पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की थी, लेकिन नगर पालिका प्रशासन ने इस ओर गंभीरता नहीं दिखाई। परिणामस्वरूप पिछले 5 से 7 दिनों से पूरा बाँकी मोंगरा क्षेत्र भीषण पेयजल संकट से जूझ रहा है।

ज्ञापन सौंपने के दौरान पार्षदों ने मांग की कि क्षेत्र में नियमित रूप से दिन में दो समय पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। इस पर सीएमओ की अनुपस्थिति में इंजीनियर शिव बर्मन ने आश्वासन दिया कि टेपनल से संबंधित समस्या का जल्द निराकरण किया जाएगा तथा जरूरतमंद क्षेत्रों में टैंकरों के माध्यम से पानी उपलब्ध कराया जाएगा।

पार्षदों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे आम जनता के साथ मिलकर उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

इस दौरान पार्षद राकेश अग्रवाल, नवीन कुकरेजा, संदीप डहरिया, हेमंत साहनी, राजकुमार मिश्रा, राजकुमारी बंसी दास, संतोष मिश्रा, नंदलाल सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here