Home ब्रेकिंग न्यूज़ कोरबा में दिनदहाड़े महिलाओं से पर्स लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश, मुख्य...

कोरबा में दिनदहाड़े महिलाओं से पर्स लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, दो अपचारी बालक निरुद्ध

8
0

कोरबा में दिनदहाड़े महिलाओं से पर्स लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, दो अपचारी बालक निरुद्ध

 

कोरबा में दिनदहाड़े राह चलती महिलाओं को निशाना बनाकर पर्स लूटने वाले आरोपियों को सिविल लाइन रामपुर पुलिस ने पकड़ लिया है। पुलिस ने लूट की दो अलग-अलग वारदातों का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी दीपक साहू को गिरफ्तार किया है, जबकि उसके दो नाबालिग साथियों को निरुद्ध किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, 3 और 4 नवंबर को कोसाबाड़ी पानी टंकी और सेंट जेवियर्स स्कूल के पास महिलाओं से मोटरसाइकिल सवार आरोपियों ने पर्स लूट की वारदात को अंजाम दिया था। पहली घटना में महिला को पंचनुमा हथियार दिखाकर डराया गया और पर्स लूटकर आरोपी फरार हो गए। लगातार हुई इन घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जांच शुरू की और संदेह के आधार पर दीपक साहू को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

पूछताछ में आरोपी ने अपने दो नाबालिग साथियों के साथ दोनों वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया विवो मोबाइल और दोनों मामलों में करीब 6 हजार रुपये नगद बरामद किए हैं।

मुख्य आरोपी को 5 नवंबर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, वहीं दोनों अपचारी बालकों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई है।

कोरबा पुलिस की त्वरित कार्रवाई से महिलाओं से लूट की दो वारदातों का खुलासा हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here