लोक पल्स न्यूज़ छत्तीसगढ़ कोरबा सच को धड़कन जनता की आवाज
भैसमा स्वास्थ्य केंद्र का भवन तैयार, 4 माह से भुगतान लंबित, कलेक्टर से लगाई गुहार
कोरबा। भैसमा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आवासीय भवन का निर्माण कार्य पूरा होने के करीब 4 माह बाद भी भुगतान लंबित होने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता रामशंकर कौशिक ने कलेक्टर से शिकायत कर लंबित भुगतान जल्द कराने की मांग की है।
शिकायतकर्ता के अनुसार, ग्रामीण यांत्रिकी विभाग के अंतर्गत आवासीय भवन का निर्माण कार्य निर्धारित मापदंडों के अनुसार पूरा कराया गया था और भवन को करीब 4 माह पहले स्वास्थ्य विभाग को हैंडओवर भी कर दिया गया।
इसके बावजूद संबंधित अधिकारी द्वारा भुगतान नहीं किए जाने का आरोप है। शिकायतकर्ता ने बताया कि वे पैरालिसिस, बीपी और शुगर से ग्रसित हैं, इलाज के लिए उन्हें पैसों की सख्त आवश्यकता है। भुगतान नहीं होने से आर्थिक परेशानी के साथ उनकी मानसिक स्थिति भी प्रभावित हो रही है।
उन्होंने कलेक्टर से मामले में हस्तक्षेप कर लंबित भुगतान जल्द कराने और उचित कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।








