Home ब्रेकिंग न्यूज़ कटघोरा में युवा कांग्रेस का सड़क पर नग्न प्रदर्शन, अटल प्रतिमा निर्माण...

कटघोरा में युवा कांग्रेस का सड़क पर नग्न प्रदर्शन, अटल प्रतिमा निर्माण में कथित अनियमितता को लेकर जमकर हंगामा

117
0

लोक पल्स न्यूज़ छत्तीसगढ़ कोरबा सच की धड़कन जनता की आवाज

कटघोरा में युवा कांग्रेस का सड़क पर नग्न प्रदर्शन, अटल प्रतिमा निर्माण में कथित अनियमितता को लेकर जमकर हंगामा

कटघोरा। अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा निर्माण में कथित अनियमितता का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। मामले को लेकर युवा कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका परिसर में प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की।

युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अर्धनग्न प्रदर्शन का प्रयास किया, जिसे पुलिस ने मौके पर रोक दिया। संगठन का आरोप है कि प्रतिमा निर्माण में हुई कथित गड़बड़ी के मामले में केवल उप-अभियंता पर कार्रवाई कर पूरे प्रकरण को दबाने का प्रयास किया जा रहा है।

युवा कांग्रेस ने मांग की है कि जांच का दायरा बढ़ाते हुए CMO, ठेकेदार और अन्य जिम्मेदार अधिकारियों की भी निष्पक्ष जांच की जाए। साथ ही दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई की मांग की गई है।

प्रदर्शनकारियों ने यह भी मांग रखी कि जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती, तब तक अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा में किसी भी तरह का बदलाव या उसे हटाने की कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाई जाए।

फिलहाल नगर पालिका परिसर में भारी पुलिस बल तैनात है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here