Home ब्रेकिंग न्यूज़ SECL कुसमुण्डा खदान में दर्दनाक हादसा, चालक की मौत

SECL कुसमुण्डा खदान में दर्दनाक हादसा, चालक की मौत

224
0

SECL कुसमुण्डा खदान में दर्दनाक हादसा, चालक की मौत

Korba

SECL कुसमुण्डा खदान में दर्दनाक हादसा, चालक की मौत

कोरबा। SECL कुसमुण्डा खदान में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में चालक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, कोयला लोडिंग की आपाधापी के बीच एक ट्रेलर ने दूसरे वाहन के चालक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर के बाद चालक करीब 20 मीटर तक घसीटता रहा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

यह हादसा कुसमुण्डा खदान के 3 नंबर बैरियर के पास हुआ। घटना के बाद खदान क्षेत्र में हड़कंप मच गया। हादसे ने एक बार फिर SECL की सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here