Home ब्रेकिंग न्यूज़ बिजली नहीं, फिर भी महंगा बिल’ कोरबा में कांग्रेस का हल्ला बोल,...

बिजली नहीं, फिर भी महंगा बिल’ कोरबा में कांग्रेस का हल्ला बोल, CM का पुतला दहन

22
0

बिजली नहीं, फिर भी महंगा बिल’ कोरबा में कांग्रेस का हल्ला बोल, CM का पुतला दहन

लोक पल्स न्यूज़ कोरबा। बिजली दरों में बढ़ोतरी के खिलाफ  कोरबा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर शहर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में तुलसीनगर स्थित विद्युत वितरण कंपनी कार्यालय का घेराव किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया।

प्रदर्शन के बाद आयोजित प्रेस वार्ता में पूर्व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि एक तरफ प्रदेश की जनता महंगाई की मार झेल रही है, वहीं दूसरी तरफ बिजली दरों में वृद्धि कर सरकार लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ डाल रही है।

जयसिंह अग्रवाल ने सवाल उठाया कि बिजली उत्पादन में अग्रणी राज्य होने के बावजूद छत्तीसगढ़ की जनता को महंगी बिजली क्यों खरीदनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अघोषित बिजली कटौती, लो-वोल्टेज और हाई-वोल्टेज जैसी समस्याएं लगातार बनी हुई हैं, लेकिन सुविधाएं सुधरने के बजाय बिजली के दाम बढ़ाए जा रहे हैं।

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के समय 400 यूनिट में  200 यूनिट तक मुफ्त बिजली योजना से लाखों परिवारों को राहत मिलती थी, लेकिन वर्तमान सरकार जनता को राहत देने के बजाय लगातार आर्थिक बोझ बढ़ा रही है।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बिजली दर वृद्धि वापस लेने, किसानों और घरेलू उपभोक्ताओं को राहत देने तथा बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग की। कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि बिजली दर वृद्धि का फैसला वापस नहीं लिया गया तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here