Home ब्रेकिंग न्यूज़ भाजपा नेता पर हमले से मचा बवाल, आबकारी मंत्री के निर्देश के...

भाजपा नेता पर हमले से मचा बवाल, आबकारी मंत्री के निर्देश के बाद हरकत में आई पुलिस; मुख्य आरोपी सहित अन्य आरोपीय गिरफ्तार 

169
0

भाजपा नेता पर हमले से मचा बवाल, आबकारी मंत्री के निर्देश के बाद हरकत में आई पुलिस; मुख्य आरोपी सहित अन्य आरोपीय गिरफ्तार

कोरबा शहर में भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष शिव बालक सिंह तोमर पर हुए दिनदहाड़े हमले ने सनसनी फैला दी है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में कथित तौर पर जिला पंचायत सदस्य रज्जाक अली और उसके साथियों ने स्टील रॉड से हमला कर दिया, जिससे तोमर के दोनों पैरों में गंभीर चोटें आईं।

घायल भाजपा नेता को तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही आबकारी मंत्री लखनलाल देवांगन, भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी और महापौर संजू देवी राजपूत महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रीति स्वर्णकार अस्पताल पहुंचे और उनका हालचाल जाना।

मंत्री के निर्देश के बाद पुलिस ने मामले में तेजी दिखाते हुए कार्रवाई की। मुख्य आरोपी रज्जाक अली समेत उसके अन्य साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्र में पुलिस निगरानी बढ़ा दी गई है।

फिलहाल पुलिस हमले के पीछे की वजह और पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जांच कर रही है। इस घटना के बाद राजनीतिक माहौल भी गर्मा गया है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग उठ रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here