Home ब्रेकिंग न्यूज़ घर से सम्मान लेने निकला 12 वर्षीय राजन राजभर लापता, परिजन परेशान

घर से सम्मान लेने निकला 12 वर्षीय राजन राजभर लापता, परिजन परेशान

99
0

घर से सम्मान लेने निकला 12 वर्षीय राजन राजभर लापता, परिजन परेशान

कोरबा। जिले के खरमोरा क्षेत्र से 12 वर्षीय बालक राजन राजभर के लापता होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि राजन 12 अक्टूबर 2026 को सुबह करीब 10 बजे साइकिल लेकर सम्मान लेने के लिए घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कई दिनों से बालक का कोई सुराग नहीं मिलने से परिजन परेशान हैं और लोगों से उसकी तलाश में सहयोग की अपील कर रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, लापता बालक की पहचान राजन राजभर, पिता श्रवण राजभर और माता अनीता राजभर के रूप में हुई है। वह लोहार मोहल्ला, वार्ड क्रमांक 35, खरमोरा, थाना सिविल लाइन रामपुर, जिला कोरबा का निवासी है।

 

बताया गया है कि घर से निकलते समय राजन ने लाल रंग की टी-शर्ट पहनी हुई थी और वह लेडीज साइकिल लेकर निकला था। इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा। परिजनों ने अपने स्तर पर काफी खोजबीन की, लेकिन बालक का कोई पता नहीं चल सका। अंततः परेशान होकर परिजनों ने सिविल लाइन रामपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

 

परिजनों ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी को राजन दिखाई दे या उसके संबंध में कोई जानकारी मिले, तो तत्काल दिए गए संपर्क नंबरों पर सूचना दें। बालक की तलाश में लोगों से सहयोग की अपील की जा रही है।

 

संपर्क नंबर

 

मौसी: 9104416157, 9316042447

 

चाइल्ड हेल्पलाइन कार्यालय, कोरबा: 7000544078

 

अन्य संपर्क नंबर: 9575265415

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here