Home कोरबा मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग, कुसमुंडा में कांग्रेस ने किया...

मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग, कुसमुंडा में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन और पुतला दहन

30
0

लोकल्स न्यूज़ छत्तीसगढ़ कोरबा सच की धड़कन जनता की आवाज

मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग, कुसमुंडा में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन और पुतला दहन

कोरबा। जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर कुसमुंडा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा कुसमुंडा मुख्य चौक पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया। ब्लॉक अध्यक्ष बसंत चंद्रा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध रैली निकाली और नारेबाजी करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन किया।

 

प्रदर्शन के दौरान ब्लॉक अध्यक्ष बसंत चंद्रा ने आरोप लगाया कि देश के 13 करोड़ भारतीयों को उनके संवैधानिक मताधिकार से वंचित रखा गया है। इसी मुद्दे को लेकर कांग्रेस मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही है।

 

जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश राठौर ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त के कामकाज पर सवाल उठाए जा रहे हैं और लगातार विरोध हो रहा है। ऐसे में उन्हें स्वयं अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए या सरकार को उन्हें पद से हटा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि इसी मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता आंदोलन कर रहे हैं।

 

वहीं, कोरबा ब्लॉक अध्यक्ष पालूराम साहू ने भी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से तत्काल इस्तीफा देने की मांग की। उन्होंने कहा कि इसी मांग को लेकर कांग्रेसजन सड़कों पर उतरकर विरोध जता रहे हैं।

इनकी रही उपस्थिति

प्रदर्शन के दौरान पार्षद रवि चंदेल, गीता गभेल, पूर्व एल्डरमैन आरिफ खान, परमानंद सिंह, जिला कांग्रेस पदाधिकारी अनिल अग्रवाल, शत्रुहन श्रीवास, लक्ष्मी विश्वकर्मा, अनिता, ललित चंद्रा, राजू लोहार, दीपक वर्मा, नवीन कुकरेजा, रामकुमार जलतारे और आशीष अग्रवाल सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग करते हुए विरोध जताया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here