Home कोरबा मानिकपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नियमों के विपरीत बज रहा था DJ,...

मानिकपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नियमों के विपरीत बज रहा था DJ, उपकरण और पिकअप वाहन जब्त

43
0

लोक पल्स न्यूज छत्तीसगढ़ कोरबा सच की धड़कन जनता की आवाज

मानिकपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नियमों के विपरीत बज रहा था DJ, उपकरण और पिकअप वाहन जब्त

कोरबा। आगामी गणेश विसर्जन एवं अन्य आयोजनों को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के साथ ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण रखने को लेकर कोरबा पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में मानिकपुर पुलिस सहायता केंद्र क्षेत्र के CMPDI कॉलोनी में नियमों के विपरीत DJ बजाए जाने पर पुलिस ने कार्रवाई की है।

पुलिस के अनुसार, DJ संचालकों को पूर्व में बैठक आयोजित कर ध्वनि विस्तारक यंत्रों के संचालन से जुड़े नियमों और निर्धारित समय-सीमा का पालन करने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद नियमों के विपरीत DJ संचालन पाए जाने पर नेम प्रकाश साहू, निवासी बाकीमोंगरा के विरुद्ध कोलाहल अधिनियम की धारा 5 एवं 15 के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।

DJ उपकरण और वाहन जब्त

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने DJ संचालन में प्रयुक्त 4 DJ बॉक्स, 4 बेस बॉक्स, 3 एम्प्लीफायर, 2 स्टेबलाइजर, 1 DJ मिक्सर, 4 लाइट और 4 MI बार सहित अन्य सामग्री जब्त की है।

इसके अलावा DJ उपकरणों के परिवहन में इस्तेमाल किए जा रहे TATA YODHA पिकअप वाहन क्रमांक CG-12-BF-9366 को भी पुलिस ने जब्त किया है। जब्त DJ उपकरण और वाहन को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

पहले दी गई थी समझाइश, फिर भी हुआ नियमों का उल्लंघन

कोरबा पुलिस के मुताबिक, DJ संचालकों की पूर्व बैठक में उन्हें बिना अनुमति तथा निर्धारित ध्वनि सीमा और समय-सीमा का उल्लंघन नहीं करने की स्पष्ट हिदायत दी गई थी। इसके बावजूद CMPDI कॉलोनी में नियमों के विपरीत DJ संचालन पाए जाने पर पुलिस ने कार्रवाई की।

पुलिस ने बताया कि ध्वनि प्रदूषण को लेकर Noise Pollution (Regulation and Control) Rules, 2000 तथा न्यायालयों के दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए निगरानी और वैधानिक कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

कोरबा पुलिस की अपील

कोरबा पुलिस ने सभी DJ संचालकों, वाहन मालिकों और आयोजन समितियों से निर्धारित अनुमति, ध्वनि सीमा और समय-सीमा का अनिवार्य रूप से पालन करने की अपील की है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर आगे भी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here