Home कोरबा मानिकपुर चौकी क्षेत्र में साइबर जागृति अभियान, चौक-चौराहों पर लोगों को किया...

मानिकपुर चौकी क्षेत्र में साइबर जागृति अभियान, चौक-चौराहों पर लोगों को किया जागरू

31
0

लोक पल्स न्यूज छत्तीसगढ़ कोरबा सच की धड़कन आवाज

मानिकपुर चौकी क्षेत्र में साइबर जागृति अभियान, चौक-चौराहों पर लोगों को किया जागरू

 

कोरबा में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस का साइबर जागृति अभियान लगातार तीसरे सप्ताह भी जारी है। इसी कड़ी में मानिकपुर चौकी क्षेत्र के अलग-अलग चौक-चौराहों पर पुलिस टीम ने लोगों को साइबर ठगी से बचने के लिए जागरूक किया।

मानिकपुर चौकी प्रभारी परमेश्वर राठौर और उनकी टीम ने नागरिकों को डिजिटल अरेस्ट, फर्जी कॉल और ऑनलाइन ठगी के नए तरीकों की जानकारी दी।

पुलिस ने लोगों को समझाइश दी कि OTP, UPI PIN, पासवर्ड और बैंक संबंधी जानकारी किसी अनजान व्यक्ति से साझा न करें। साथ ही अनजान लिंक, संदिग्ध APK फाइल और फर्जी वेबसाइट से सावधान रहने की अपील की।

साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत करें या cybercrime.gov.in पर ऑनलाइन रिपोर्ट करें।

कोरबा पुलिस का संदेश जागरूक रहें, सतर्क रहें और साइबर अपराध से सुरक्षित रहें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here