Home कोरबा जन्माष्टमी पर उद्योग मंत्री देवांगन विभिन्न मंदिरों में किए बाल गोपाल के...

जन्माष्टमी पर उद्योग मंत्री देवांगन विभिन्न मंदिरों में किए बाल गोपाल के दर्शन

17
0

लोक पल्स न्यूज छत्तीसगढ़ कोरबा सच की धड़कन जनता की आवाज

जन्माष्टमी पर उद्योग मंत्री देवांगन ने विभिन्न मंदिरों में किए बाल गोपाल के दर्श

मथुरा-वृंदावन की तरह सजा सप्तदेव मंदिर, शहरभर में रही कृष्ण जन्माष्टमी की धू

कोरबा। नगर विधायक एवं कैबिनेट मंत्री  लखन लाल देवांगन ने शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर कोरबा शहर के विभिन्न मंदिरों एवं धार्मिक स्थलों में आयोजित जन्मोत्सव कार्यक्रमों में शामिल होकर भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन एवं पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों और कोरबावासियों की सुख-समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

रानी रोड दुर्गा मंदिर चौक में आयोजित कृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम में मंत्री  देवांगन एवं महापौर  संजू देवी राजपूत शामिल हुए। दोनों ने मां दुर्गा एवं भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर आयोजन समिति को बधाई दी। मंत्री देवांगन ने कहा कि समिति द्वारा वर्षों से भव्य स्तर पर जन्माष्टमी का आयोजन किया जा रहा है, जो धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूत करने का सराहनीय प्रयास है।

इसके बाद मंत्री  देवांगन ने सीतामणी मार्ग स्थित  सप्तदेव मंदिर पहुंचकर महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत एवं  अशोक मोदी के साथ भगवान श्रीकृष्ण को पालने में झुलाया और आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने मंदिर परिसर में सजी आकर्षक झांकियों का अवलोकन किया तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी शामिल हुए।

मंत्री  देवांगन ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के आशीर्वाद से कोरबा में विकास कार्यों को नई गति मिली है। उन्होंने कहा कि हर वर्ष जन्माष्टमी के अवसर पर मंदिर पहुंचकर भगवान के दर्शन करने का अवसर मिलता है। इस बार सप्तदेव मंदिर का भव्य एवं दिव्य स्वरूप ऐसा प्रतीत हो रहा है, मानो मथुरा और वृंदावन की झलक कोरबा में ही दिखाई दे रही हो।

इसके अलावा मंत्री  देवांगन एवं महापौर  संजू देवी राजपूत ने दर्री मुख्य मार्ग स्थित  श्याम मंदिर, पुराना बस स्टैंड कोरबा स्थित कृष्ण जन्मोत्सव,  कपिलेश्वर मंदिर, बालको के शांति नगर स्थित श्री राधा-कृष्ण मंदिर तथा सेक्टर-3 पानी टंकी के पास स्थित मंदिर में पहुंचकर पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं से मुलाकात कर सभी को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष  प्रफुल्ल तिवारी, पार्षद  नरेंद्र देवांगन, मंडल अध्यक्ष  योगेश मिश्रा,  राकेश अग्रवाल,  रिपु जायसवाल,  तामेश अग्रवाल,  विशाल साहू,  वीरेंद्र साहू, मंडल अध्यक्ष  डीलेंद्र यादव,  तुलसी ठाकुर सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here