Home ब्रेकिंग न्यूज़ जंगल में मिली 20 दिन से लापता युवती की लाश… मौत के...

जंगल में मिली 20 दिन से लापता युवती की लाश… मौत के रहस्य ने बढ़ाई सनसनी, पास से मिली जहर की शीशी

310
0

जंगल में मिली 20 दिन से लापता युवती की लाश… मौत के रहस्य ने बढ़ाई सनसनी, पास से मिली जहर की शीशी

लोक पल्स न्यूज़  कोरबा के बालको थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। नवाडीह के घने जंगल में 20 दिनों से लापता एक युवती का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि शव के पास से जहर की एक शीशी भी बरामद हुई है, जिससे मौत का रहस्य और गहरा गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच शुरू कर दी है।

मृतका की पहचान सपना धनुवार (20 वर्ष), पिता हरिराम धनुवार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट करीब 20 दिन पहले कुसमुंडा थाना में दर्ज कराई गई थी। नवाडीह के सरपंच प्रतिनिधि राय सिंह कंवर की सूचना पर पुलिस दुर्गम जंगल में पहुंची, जहां शव बरामद हुआ। घटनास्थल से मिली जहर की शीशी ने मामले को और संदिग्ध बना दिया है। फिलहाल पुलिस आत्महत्या, हत्या और अन्य सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो सकेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here