Home ब्रेकिंग न्यूज़ रोटरी क्लब एवं मीना जैन मेमोरियल हॉस्पिटल की पहल, शुरू होगा निःशुल्क...

रोटरी क्लब एवं मीना जैन मेमोरियल हॉस्पिटल की पहल, शुरू होगा निःशुल्क डायलिसिस सेंटर

39
0

रोटरी क्लब एवं मीना जैन मेमोरियल हॉस्पिटल की पहल, शुरू होगा निःशुल्क डायलिसिस सेंटर

लोक पल्स न्यूज़ कोरबा। शहर के मीना जैन मेमोरियल हॉस्पिटल में रोटरी क्लब ऑफ कोरबा एवं हॉस्पिटल प्रबंधन के संयुक्त तत्वावधान में ROTARY – MJM DIALYSIS CENTER का शुभ उद्घाटन 26 मई 2026, मंगलवार को किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3261 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन अमित जायसवाल के करकमलों द्वारा किया जाएगा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में CMHO डॉ. एस. एन. केशरी उपस्थित रहेंगे। उद्घाटन समारोह शाम 4 बजे मीना जैन मेमोरियल हॉस्पिटल, कोरबा में आयोजित होगा।

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार इस जनसेवा परियोजना के माध्यम से प्रतिदिन 12 जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क डायलिसिस सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी।

रोटरी क्लब ऑफ कोरबा के पदाधिकारियों ने शहरवासियों से कार्यक्रम में शामिल होकर आयोजन की शोभा बढ़ाने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here