तेज रफ्तार स्कूटी पर खतरनाक रोमांस! पीछे पलटकर युवती से लिपटा युवक, VIDEO वायरल
लोक प्लस न्यूज़ कोरबा। सोशल मीडिया में एक हैरान कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे कोरबा-चांपा मुख्य मार्ग का बताया जा रहा है। हालांकि इस वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वायरल वीडियो में तेज रफ्तार स्कूटी पर तीन युवक-युवती सवार नजर आ रहे हैं। इस दौरान पीछे बैठा युवक अपनी सीट पर पीछे पलटकर युवती से लिपटते हुए रोमांस करता दिखाई दे रहा है, जबकि तीसरा युवक स्कूटी चला रहा है।
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि तीनों ने हेलमेट तक नहीं पहन रखा था और व्यस्त सड़क पर खुलेआम इस तरह की हरकत करते नजर आए। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जरा सी लापरवाही बड़ा हादसा बन सकती थी, लेकिन युवाओं को इसकी कोई परवाह नहीं दिखी।
वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद लोगों ने नाराजगी जताते हुए ऐसे युवाओं पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल मामले में पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।









