Home ब्रेकिंग न्यूज़ छत्तीसगढ़ कैडर के IPS डॉ. संतोष कुमार सिंह बने CISF दक्षिण जोन-II...

छत्तीसगढ़ कैडर के IPS डॉ. संतोष कुमार सिंह बने CISF दक्षिण जोन-II के DIG, हैदराबाद में संभाला पदभार

106
0

छत्तीसगढ़ कैडर के IPS डॉ. संतोष कुमार सिंह बने CISF दक्षिण जोन-II के DIG, हैदराबाद में संभाला पदभार

रायपुर

लोक पल्स न्यूज़  छत्तीसगढ़ कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी डॉ. संतोष कुमार सिंह ने आज हैदराबाद स्थित मुख्यालय में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के दक्षिण जोन-II के डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल (DIG) के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है।

इस जोन के अंतर्गत आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और उत्तरी कर्नाटक में स्थित CISF द्वारा संरक्षित महत्वपूर्ण इकाइयों—जैसे खदानें, औद्योगिक कारखाने, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम और अन्य प्रतिष्ठानों की सुरक्षा की जिम्मेदारी शामिल है। इसके साथ ही पश्चिम बंगाल और ओडिशा के कुछ प्रमुख बंदरगाहों की सुरक्षा का दायित्व भी इसी जोन के अधीन आता है।

जानकारी के अनुसार, 16 मार्च 2026 को उनके केंद्रीय प्रतिनियुक्ति (डेपुटेशन) पर जाने की खबर सामने आई थी। वर्ष 2011 बैच के आईपीएस अधिकारी संतोष सिंह को CISF में DIG पद पर नियुक्ति दी गई है।

इससे पूर्व वे पुलिस मुख्यालय में डीआईजी, CCTNS/एससीआरबी के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे। उनके इस नए दायित्व को महत्वपूर्ण प्रशासनिक जिम्मेदारी के रूप में देखा जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here