Home ब्रेकिंग न्यूज़ कुसमुंडा में निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरी, पड़ोसी के घर पर गिरा...

कुसमुंडा में निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरी, पड़ोसी के घर पर गिरा मलबा — दंपति और बच्चा घायल

46
0

कुसमुंडा में निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरी पड़ोसी के घर पर गिरा मलबा  दंपति और बच्चा घायल

 

लोक प्लस न्यूज़ कोरबा cg ब्रेकिंग : जिले के कुसमुंडा क्षेत्र के प्रेम नगर कपाटमुडा रोड में रविवार रात एक बड़ा हादसा हो गया निर्माणाधीन मकान की तीसरी मंजिल की दीवार अचानक भरभराकर बगल के घर पर गिर गई, जिससे घर के अंदर सो रहे दंपति और उनका बच्चा मलबे में दब गए

जानकारी के अनुसार संतोष वर्मा द्वारा बनाए जा रहे मकान की दीवार तेज आंधी तूफान और बारिश के दौरान गिरकर अजय धनवार के मकान पर जा गिरी। हादसे के वक्त घर के अंदर अजय धनवार उनकी पत्नी और बच्चा सो रहे थे

दीवार गिरते ही घर का छप्पर टूट गया और भारी मात्रा में ईंट और मलबा अंदर गिर पड़ा जिससे तीनों दब गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया

बताया जा रहा है कि तीनों गंभीर रूप से घायल हुए हैं और उनका इलाज जारी है हादसे में घर के अंदर रखा सामान, स्कूटी, बर्तन और अन्य घरेलू सामग्री भी क्षतिग्रस्त हो गई

फिलहाल मौके पर मलबा जस का तस पड़ा हुआ है और घटना ने निर्माण कार्य में लापरवाही को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here