अधिवक्ता संगीता चौहान बनीं नगर निगम कोरबा की विधिक सलाहकार शहर में खुशी की लहर
लोक प्लस न्यूज़ : कोरबा शहर की उभरती हुई युवा अधिवक्ता संगीता चौहान को नगर पालिक निगम कोरबा का विधिक सलाहकार नियुक्त किया गया है। उनकी इस महत्वपूर्ण नियुक्ति से शहर के अधिवक्ता वर्ग, जिला अधिवक्ता संघ एवं समाजजनों में हर्ष का माहौल है और उन्हें लगातार बधाइयाँ मिल रही हैं
नगर निगम द्वारा यह दायित्व उन्हें सिविल एवं उपभोक्ता मामलों में उनके व्यापक अनुभव, कुशल पैरवी और विधिक क्षेत्र में निरंतर मिल रही सफलताओं को देखते हुए सौंपा गया है। संगीता चौहान ने अपने कार्यकाल के दौरान कई महत्वपूर्ण मामलों में प्रभावी पैरवी कर अपनी अलग पहचान बनाई है, जिसके चलते उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है
अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए संगीता चौहान ने कहा कि यह उनके लिए गर्व और जिम्मेदारी दोनों का विषय है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे नगर निगम से जुड़े सभी विधिक मामलों में पूरी निष्ठा पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ कार्य करेंगी तथा निगम के हितों की रक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगी
उन्होंने अपनी नियुक्ति के लिए लखन लाल देवांगन संजू देवी राजपूत नूतन सिंह ठाकुर तथा आशुतोष पांडेय के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि उनके मार्गदर्शन में वे बेहतर कार्य करने का प्रयास करेंगी
संगीता चौहान की इस उपलब्धि पर जिला अधिवक्ता संघ कोरबा, युवा अधिवक्ताओं चौहान समाज एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएँ दी हैं सभी ने विश्वास जताया कि उनके अनुभव और कार्यशैली से नगर निगम को विधिक मामलों में मजबूती मिलेगी और शहर के विकास कार्यों में भी सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा







