नारी शक्ति वंदन अधिनियम से बदलेगी महिलाओं की तस्वीर देश में नई दिशा का संकेत सरोज पांडेय
लोक प्लस न्यूज़ : कोरबा भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 को महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताते हुए कहा कि यह कानून देश की आधी आबादी को निर्णय लेने की मुख्यधारा में लाने का मजबूत माध्यम बनेगा
होटल गणेश इन में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वर्षों तक महिलाओं को केवल वोट बैंक के रूप में देखा गया लेकिन अब उन्हें वास्तविक अधिकार देने का कार्य संभव हुआ है उन्होंने इस ऐतिहासिक पहल का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को देते हुए कहा कि उनके विज़न ने महिलाओं को नीति-निर्माण में समान भागीदारी दिलाने का मार्ग प्रशस्त किया है।
उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम केवल एक कानून नहीं बल्कि सामाजिक और राजनीतिक बदलाव की आधारशिला है, जो आने वाले समय में महिलाओं की भूमिका को और मजबूत करेगा
इस दौरान यह भी बताया गया कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ जैसे अभियानों ने समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया है, जिससे लिंगानुपात में सुधार हुआ है और महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है
पत्रकार वार्ता में पार्टी पदाधिकारी एवं महिला मोर्चा से जुड़ी कार्यकर्ता भी उपस्थित रहीं कार्यक्रम के माध्यम से यह स्पष्ट संदेश दिया गया कि अब देश की मातृशक्ति केवल दर्शक नहीं, बल्कि निर्णय लेने वाली शक्ति के रूप में उभर रही है







