Home ब्रेकिंग न्यूज़ कोरबा में आज महिलाओं के लिए खास आयोजन बचपन की टिकट यादों...

कोरबा में आज महिलाओं के लिए खास आयोजन बचपन की टिकट यादों और मस्ती से सजेगा शाम का माहौल

16
0

कोरबा में आज महिलाओं के लिए खास आयोजन बचपन की टिकट यादों और मस्ती से सजेगा शाम का माहौल

लोक प्लस न्यूज़ : कोरबा शहर की महिलाओं को उनकी भागदौड़ भरी जिंदगी से कुछ पल निकालकर अपने बचपन को फिर से जीने का मौका देने के उद्देश्य से आज बचपन की टिकट कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन शाम 4:00 बजे से 8:00 बजे तक अशोक वाटिका में होगा  महिलाएं खेल मनोरंजन और यादों के रंग में सराबोर होंगी
इस अनोखे कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को तनावपूर्ण दिनचर्या से राहत दिलाते हुए उन्हें अपने बचपन की खुशियों से दोबारा जोड़ना है आज के व्यस्त जीवन में जहां महिलाएं परिवार और जिम्मेदारियों में खुद को भूल जाती हैं, वहीं यह कार्यक्रम उन्हें खुलकर हंसने खेलने और पुराने दिनों को जीने का अवसर देगा
आयोजन पूरी तरह सामाजिक और निशुल्क रहेगा इसमें किसी प्रकार की औपचारिकता या राजनीतिक मंच नहीं होगा बल्कि केवल मनोरंजन और सहभागिता पर जोर रहेगा। विभिन्न पारंपरिक खेलों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विजेताओं के लिए आकर्षक पुरस्कार एवं कई सांत्वना पुरस्कार भी रखे गए हैं
आयोजकों के अनुसार, इस तरह के कार्यक्रम पहले भी अन्य शहरों में सफलतापूर्वक आयोजित किए जा चुके हैं जहां हजारों महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया था। उसी सफलता को आगे बढ़ाते हुए अब कोरबा की महिलाओं के लिए यह विशेष पहल की गई है
“बचपन की टिकट केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि महिलाओं के लिए खुद से जुड़ने मुस्कुराने और जीवन में खुशियों के रंग भरने का एक अनूठा अवसर है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here