जन्मदिन पर जनसेवा का संदेश: मंत्री लखन लाल देवांगन दिनभर विभिन्न कार्यक्रमों में रहेंगे शामिल, वेंडिंग जोन की देंगे सौगात
लोक प्लस न्यूज़ : कोरबा नगर विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन के उद्योग एवं आबकारी मंत्री लखन लाल देवांगन 12 अप्रैल को अपने जन्मदिन के अवसर पर शहर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इस दौरान वे ठेले-गुमटी व्यवसायियों को बड़ी राहत देते हुए बुधवारी बाजार के पास 50.54 लाख रुपये की लागत से बने नए वेंडिंग जोन का शुभारंभ कर निशुल्क आवंटन भी करेंगे।
जारी कार्यक्रम के अनुसार मंत्री देवांगन सुबह 10 से 12 बजे तक चारपारा कोहड़िया स्थित निवास में आमजन से भेंट-मुलाकात करेंगे। इसके पश्चात 12:30 बजे टीपी नगर स्थित भाजपा कार्यालय में जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे।
दोपहर 1 बजे माँ सर्वमंगला मंदिर में पूजा-अर्चना कर विशाल भंडारे में भाग लेंगे। इसके बाद 2 बजे प्रेस क्लब कोरबा के कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे।
शाम 4 बजे एनटीपीसी गेट स्थित हनुमान मंदिर, 4:45 बजे बालको नगर सेक्टर-5, 5:30 बजे अशोक वाटिका में आयोजित “बचपन की टिकट” कार्यक्रम, 6:30 बजे टीपी नगर चौक में भाजपा युवा मोर्चा द्वारा आयोजित अभिनंदन कार्यक्रम तथा 7:15 बजे अग्रोहा मार्ग स्थित दुर्गा मंदिर में तुलादान एवं जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे।
मंत्री के जन्मदिन को लेकर शहरभर में उत्साह का माहौल है और विभिन्न मंडलों द्वारा भव्य आयोजन की तैयारियां की गई हैं।







