Home ब्रेकिंग न्यूज़ कोरबा में गूंजेगा हर-हर महादेव  11वें वर्ष निकलेगी “भोले बाबा की...

कोरबा में गूंजेगा हर-हर महादेव  11वें वर्ष निकलेगी “भोले बाबा की भव्य बारात”, होगा शिव-पार्वती विवाह

102
0

कोरबा में गूंजेगा हर-हर महादेव

11वें वर्ष निकलेगी “भोले बाबा की भव्य बारात”, होगा शिव-पार्वती विवाह

 

लोक पल्स  न्यूज़ : कोरबा। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर इस वर्ष भी शहर में धार्मिक आस्था और भक्ति का अनूठा आयोजन होने जा रहा है। 15 फरवरी 2026 को “भोले बाबा की बारात” एवं शिव-पार्वती विवाह का भव्य आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन श्री श्री शिव परिवार, माँ काली मंदिर परिसर, दुर्गा रोड, कोरबा द्वारा किया जा रहा है।

आयोजकों से मिली जानकारी के अनुसार, 15 फरवरी रविवार को प्रातः 11 बजे शिव मंदिर, पावर हाउस रोड से भगवान शिव की भव्य बारात निकाली जाएगी। यह बारात शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए राम मंदिर (पुराना बस स्टैंड) से दुर्गा रोड स्थित श्री श्री माँ काली मंदिर परिसर तक पहुंचेगी। बारात में आकर्षक झांकियां, भक्ति गीत और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

उसी दिन माँ काली मंदिर परिसर में विधि-विधान के साथ शिव-पार्वती विवाह संपन्न कराया जाएगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

कार्यक्रम के दूसरे दिन 16 फरवरी, सोमवार को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक भंडारे का आयोजन रखा गया है। वहीं रात्रि 7 बजे से भव्य जागरण का कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें बाहर से आए कलाकारों द्वारा भक्ति संगीत प्रस्तुत किया जाएगा।

आयोजकों ने शहरवासियों एवं श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ लेने और कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here