Home कोरबा महंगी बिजली, खराब सड़क और शुद्ध पेयजल को लेकर कांग्रेस का आंदोलन...

महंगी बिजली, खराब सड़क और शुद्ध पेयजल को लेकर कांग्रेस का आंदोलन का ऐलान

59
0

लोक पल्स न्यूज़ छत्तीसगढ़ कोरबा सच की धड़कन जनता की आवाज

महंगी बिजली, खराब सड़क और शुद्ध पेयजल को लेकर कांग्रेस का आंदोलन का ऐलान

कोरबा। टीपी नगर स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में शनिवार को पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल की मौजूदगी में जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई। बैठक में स्मार्ट मीटर, महंगे बिजली बिल, 400 यूनिट हॉफ बिजली बिल योजना, बदहाल सड़क, शुद्ध पेयजल और साफ-सफाई जैसे मुद्दों को लेकर आंदोलन की रणनीति तय की गई।

पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि त्योहारों के समय महंगाई लगातार बढ़ रही है, जिससे आम आदमी और मध्यमवर्गीय परिवार का बजट बिगड़ गया है। उन्होंने बिजली दरों में बढ़ोतरी और 400 यूनिट हॉफ बिजली बिल योजना में बदलाव को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा।

नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू ने शहर की बदहाल सड़कों और पेयजल व्यवस्था को लेकर निगम सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि 17 माह के कार्यकाल में लोगों को बिजली, पानी, सड़क और साफ-सफाई जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान होना पड़ रहा है।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश राठौर ने बताया कि 24 अगस्त को सुबह 10 बजे कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपेगे । इसमें 10 दिनों के भीतर सड़क, बिजली, पानी और साफ-सफाई की समस्याओं पर सुधार की मांग की जाएगी। मांग पूरी नहीं होने पर 11वें-12वें दिन निगम कार्यालय के सामने विशाल धरना प्रदर्शन और घेराव किया जाएगा।

बैठक में कांग्रेस के विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, पार्षद, ब्लॉक एवं मंडल अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here