Home ब्रेकिंग न्यूज़ कोरबा प्रेस क्लब चुनाव: सह सचिव पद पर हरिश तिवारी की शानदार...

कोरबा प्रेस क्लब चुनाव: सह सचिव पद पर हरिश तिवारी की शानदार जीत, पत्रकारों ने दी बधाई

5
0

कोरबा प्रेस क्लब चुनाव: सह सचिव पद पर हरिश तिवारी की शानदार जीत, पत्रकारों ने दी बधाई

लोक पल्स न्यूज़ कोरबा। कोरबा प्रेस क्लब के आगामी सत्र 2026-28 के लिए संपन्न चुनाव में सह सचिव पद के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। पत्रकारों के बीच हुए रोचक मुकाबले में हरिश तिवारी ने शानदार जीत दर्ज करते हुए सह सचिव पद पर अपना कब्जा जमाया।

परिणाम घोषित होते ही प्रेस क्लब परिसर में उत्साह का माहौल बन गया। पत्रकार साथियों और समर्थकों ने हरिश तिवारी का फूल-मालाओं से स्वागत किया तथा मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। चुनाव परिणाम को लेकर पूरे दिन पत्रकारों में उत्साह और चर्चा का माहौल बना रहा।

जीत के बाद हरिश तिवारी ने सभी मतदाताओं और पत्रकार साथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने जिस विश्वास के साथ उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने पत्रकार हितों की रक्षा, प्रेस क्लब की गतिविधियों को मजबूत बनाने तथा संगठन की गरिमा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए समर्पित होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

मुख्य चुनाव अधिकारी एवं निर्वाचन समिति की निगरानी में मतदान और मतगणना की प्रक्रिया शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न हुई। वरिष्ठ पत्रकारों ने सफल निर्वाचन प्रक्रिया की सराहना करते हुए इसे प्रेस क्लब की लोकतांत्रिक परंपरा का सशक्त उदाहरण बताया।

हरिश तिवारी की जीत को पत्रकार जगत में सकारात्मक संदेश के रूप में देखा जा रहा है और उनसे प्रेस क्लब के विकास को लेकर नई उम्मीदें जुड़ गई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here