तेज रफ्तार बाइक ठेले से टकराई, निगम के ठेका कर्मी की मौके पर मौत
Korba ब्रेकिंग
तेज रफ्तार बाइक ठेले से टकराई, निगम के ठेका कर्मी की मौके पर मौत
लोक पल्स न्यूज़ कोरबा शहर से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहां तेज रफ्तार बाइक एक ठेले से जा टकराई, जिसमें नगर निगम के ठेका कर्मी की मौके पर ही मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, बालको निवासी 35 वर्षीय सुनील गुप्ता अपनी बाइक से टीपी नगर से बुधवारी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े एक ठेले से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सुनील गुप्ता ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलते ही मानिकपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। इस दर्दनाक घटना के बाद मृतक के परिजनों में शोक का माहौल है।









