Home कोरबा गौतम अदाणी के जन्मदिवस पर केपीएल में विशाल रक्तदान शिविर, 581 यूनिट...

गौतम अदाणी के जन्मदिवस पर केपीएल में विशाल रक्तदान शिविर, 581 यूनिट रक्त संग्रहित

47
0

गौतम अदाणी के जन्मदिवस पर केपीएल में विशाल रक्तदान शिविर, 581 यूनिट रक्त संग्रहित

 

1000 पौधों का रोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, 700 से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा

लोक पल्स न्यूज़ कोरबा। अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी के 64वें जन्मदिवस के अवसर पर कोरबा पावर लिमिटेड (केपीएल) में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। बिलासा ब्लड बैंक के सहयोग से आयोजित इस शिविर में संयंत्र के कर्मचारियों एवं ठेका श्रमिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 581 यूनिट रक्तदान किया। वहीं पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से 1000 पौधों का रोपण भी किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ केपीएल के चीफ बिजनेस ऑफिसर समीर कुमार मित्रा एवं परियोजना प्रमुख सी.वी.के. प्रसाद ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने केक काटकर गौतम अदाणी के दीर्घायु एवं अदाणी समूह की निरंतर प्रगति की कामना की।

रक्तदान शिविर का मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूक करना और जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चीफ बिजनेस ऑफिसर समीर कुमार मित्रा ने कहा कि रक्तदान जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदान साबित हो सकता है, इसलिए प्रत्येक सक्षम व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए।

इस अवसर पर 700 से अधिक लोगों ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई। अदाणी समूह द्वारा हर वर्ष 24 जून को इस प्रकार के सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है, जो सामुदायिक कल्याण और सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति समूह की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

शिविर के सफल संचालन में बिलासा ब्लड बैंक एवं केपीएल के चिकित्सकों की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस दौरान डॉ. मिथिलेश प्रसाद, डॉ. सोमेंन सिंह, डॉ. आयुष गुप्ता एवं डॉ. राज नंदिनी साहा सहित अन्य चिकित्सा कर्मी उपस्थित रहे। वहीं आयोजन को सफल बनाने में अदाणी फाउंडेशन एवं मानव संसाधन विभाग का विशेष सहयोग रहा।

अदाणी समूह द्वारा अदाणी फाउंडेशन के माध्यम से प्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका और सामुदायिक विकास से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में विकास और समृद्धि के नए अवसर विकसित हो रहे हैं।स्लग: रक्तदान शिविर

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here