Home ब्रेकिंग न्यूज़ बीच-बचाव करने पहुंचे युवक की गई जान, पुरानी रंजिश की हिंसा में...

बीच-बचाव करने पहुंचे युवक की गई जान, पुरानी रंजिश की हिंसा में युवक की मौत

194
0

 

 

बीच-बचाव करने पहुंचे युवक की गई जान, पुरानी रंजिश की हिंसा में रवि यादव की मौत

लोक पल्स न्यूज़ कोरबा। कोतवाली थाना क्षेत्र के दर्री रोड स्थित रामसागर पारा में रविवार देर शाम पुरानी रंजिश के चलते हुई हिंसक मारपीट में एक युवक की मौत हो गई। हैरानी की बात यह है कि मृतक का मूल विवाद से कोई सीधा संबंध नहीं था, बल्कि वह झगड़ा शांत कराने और बीच-बचाव करने पहुंचा था।

जानकारी के अनुसार मोहल्ले के दो युवकों के बीच करीब 8 से 10 दिन पहले किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी विवाद का बदला लेने के लिए रविवार को एक युवक अपने कई साथियों के साथ रामसागर पारा पहुंचा। आरोपियों ने लाठी-डंडों से लैस होकर हमला कर दिया और एक युवक को निशाना बनाकर मारपीट शुरू कर दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घटना के दौरान रवि यादव बीच-बचाव करने पहुंचा था। इसी दौरान हमलावरों ने उस पर भी हमला कर दिया। सामने आए वीडियो में भी यह दृश्य दिखाई दे रहा है कि मारपीट रोकने की कोशिश कर रहे युवक पर अचानक डंडे से वार किया गया।

हमले में रवि यादव के सिर पर गंभीर चोट लगी। परिजन और स्थानीय लोगों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद आरोपी लाठी-डंडे लहराते हुए दर्री रोड से पावर हाउस रोड की ओर फरार हो गए। वारदात से इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और मृतक के परिजन कोतवाली थाना पहुंचे तथा आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी स्वयं घटनास्थल और थाना पहुंचे तथा हालात का जायजा लिया। क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

इधर, कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है तथा मामले की विस्तृत जांच जारी है पुलिस तत्कालित  कार्यवाही कर सात आरोपी को गिरफ्तार किया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here