Home सोशल एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत  हरकिशन पब्लिक स्कूल में...

एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत  हरकिशन पब्लिक स्कूल में 20 पौधों का रोपण

10
0

एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत  हरकिशन पब्लिक स्कूल में 20 पौधों का रोपण

लोक पल्स न्यूज़ कोरबा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी शिक्षा प्रकोष्ठ, जिला कोरबा द्वारा एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत  हरकिशन पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर में 20 पौधों का रोपण किया गया।

कार्यक्रम भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ जिला कोरबा के जिला सहसंयोजक चन्द्र भूषण झा के नेतृत्व में आयोजित हुआ। इसमें विद्यालय की कोर कमेटी, प्राचार्य, शिक्षकगण, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य सुखविंदर सिंह ढोट (गुरुद्वारा प्रबंधक), परविंदर सिंह भाटिया (विद्यालय समिति अध्यक्ष), देवेंद्र सिंह ढोट, सतविंदर सिंह संधू, सुखविंदर सिंह धंजल एवं गुरुशरण सिंह बग्गा की विशेष उपस्थिति रही।

विद्यालय के प्राचार्य रविन्द्र सिंह एवं समस्त शिक्षकों तथा कर्मचारियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ जिला कोरबा के कार्यकर्ता राज तिवारी, पूनम राय, संध्या तिवारी एवं राजेश्वरी राजवाड़े भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर विद्यार्थियों को वृक्षों के महत्व, पर्यावरण संरक्षण, जलवायु संतुलन तथा प्रकृति के प्रति मानव की जिम्मेदारियों के बारे में जानकारी दी गई। सभी उपस्थित लोगों ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने एवं उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के अंत में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए “वृक्ष लगाएं पर्यावरण बचाएं”, “हरित भारत  समृद्ध भारत” और “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here