Home ब्रेकिंग न्यूज़ प्रधानमंत्री आवास योजना के अधूरे मकानों को जल्द पूरा करे सरकार, गरीब...

प्रधानमंत्री आवास योजना के अधूरे मकानों को जल्द पूरा करे सरकार, गरीब परिवारों को मिलें लंबित किस्तें : जयसिंह अग्रवाल

11
0

प्रधानमंत्री आवास योजना के अधूरे मकानों को जल्द पूरा करे सरकार, गरीब परिवारों को मिलें लंबित किस्तें : जयसिंह अग्रवाल

 

लोक पल्स न्यूज़ कोरबा। पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अधूरे पड़े आवासों को लेकर राज्य सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने प्रेस नोट जारी कर कहा कि केंद्र और राज्य सरकार गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को पक्के मकान उपलब्ध कराने के बड़े-बड़े दावे कर रही है, लेकिन जमीनी हकीकत इससे अलग है।

जयसिंह अग्रवाल ने बताया कि कोरबा जिले में लगभग 1000 ऐसे हितग्राही परिवार हैं, जिनके आवास निर्माण की शुरुआत तो हो चुकी है और उन्हें पहली किस्त की राशि भी मिल चुकी है, लेकिन दूसरी एवं तीसरी किस्त लंबे समय से जारी नहीं होने के कारण निर्माण कार्य अधूरा पड़ा हुआ है। कई हितग्राहियों ने पुराने मकान तोड़कर नए घर का निर्माण शुरू किया था, लेकिन राशि नहीं मिलने से वे गंभीर आवासीय और आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि यदि सरकार के पास वित्तीय संसाधनों की कमी है तो नए आवासों की घोषणा करने के बजाय पहले से स्वीकृत और निर्माणाधीन आवासों को पूरा करने को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। वर्तमान में हजारों गरीब परिवार वर्षों से अपनी लंबित किस्तों का इंतजार कर रहे हैं।

पूर्व मंत्री ने मांग की कि लंबित दूसरी एवं तीसरी किस्त का तत्काल भुगतान कर अधूरे आवासों का निर्माण कार्य जल्द पूरा कराया जाए, ताकि गरीब परिवारों को सुरक्षित और सम्मानजनक आवास मिल सके। उन्होंने कहा कि बरसात का मौसम शुरू होने वाला है और अनेक हितग्राहियों के सिर पर आज भी पक्की छत नहीं है, ऐसे में सरकार को संवेदनशीलता दिखाते हुए शीघ्र कार्रवाई करनी चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here